क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के कुरसेल ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र,कुरसेल को अपना भवन नहीं रहने के कारण पंचायत सरकार भवन में संचालित किया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन को बनाने हेतु कुरसेल ग्राम पंचायत के बलवा में खाता संख्या-465, खेसरा संख्या-1866, रकबा -42 डी० भूमि उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण खण्ड(2) में वर्णित भूमि पर कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?