क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अन्तर्गत ए0 पी0 एच0 सी0-सह-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर 1992 से स्थापित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल के दो भवन 13 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ था जो आज तक अस्पताल को नहीं सौपा गया है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में 6 बेड है जिसके अनुरूप चिकित्सक एवं अन्य सहायक कर्मी पदस्थापित नहीं है जिसके कारण क्षेत्र की जनता को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं प्राप्त हो रही है ;4. यदि उपर्युक्त खण्ड़ों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कब तक उक्त अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का निदान कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?