क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-गया जी के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत काजूर पंचायत के काजूर ग्राम में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब तक कोड आवंटित नहीं किया गया है तथा कोड के अभाव में उक्त स्वास्थ्य केंद्र को प्रखंड अस्पताल स्तर की कई आवश्यक सुविधाएँ एवं बजटीय प्रावधान प्राप्त नहीं हो पा रहा हैं, जिस कारण क्षेत्र की बड़ी आबादी को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है तथा गंभीर रोगियों को अन्यत्र दूरस्थ अस्पतालों में जाने में कठिनाई होती है |यदि हाँ तो सरकार काजूर ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र कोड निर्गत कर प्रखंड अस्पताल की सुविधाएँ उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?