क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाॅ जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र-मंझोक (बैसा) को एक जनवितरण प्रणाली बिक्रेता द्वारा अतिक्रमण कर गोदाम बना दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल के अतिक्रमण के कारण ए०एन०एम०, जी०एन०एम० सेवाएँ नहीं दे पा रही हैं जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों को उपचार कराने में बहुत कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अस्पताल को अतिक्रमण करने वाले जनवितरण प्रणाली के बिक्रेता पर कार्रवाई तथा अस्पताल का सुचारू रूप से संचालन का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?