Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1743Starred Question Listed

अरबन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र का दर्जा एवं सुविधाएं

श्री गोपाल कुमार अग्रवाल (53) (ठाकुरगंज) स्वास्थ्य विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड के नवसृजित नगर पंचायत पौआखाली में अवस्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अभी तक अरबन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि ठाकुरगंज प्रखंड के रसिया, भोलमारा, बंदरझूला, मालिनगांव एवं डुमरिया ग्राम पंचायतों के साथ-साथ संपूर्ण नगर पंचायत पौआखाली की आम जनता उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज के लिए निर्भर है;3. यदि हाँ तो कबतक  सरकार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली को अरबन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र का दर्जा देते हुए सम्बंधित मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का विचार रखती हैं,  नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री गोपाल कुमार अग्रवाल (53) (ठाकुरगंज)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
GOPAL KUMAR AGARWAL (53)
GOPAL KUMAR AGARWAL (53)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Thakurganj-Kishanganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Dak Bungalow Road Thakurganj District Kishanganj Bihar Pin Code 855116