क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड हायाघाट के पंचायत घोषारामा में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिये सरकार के द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण करने की स्वीकृति दी गयी थी लेकिन अंचलाधिकारी के लापरवाही के कारण भूमि चिन्हित नहीं होने के कारण अभी तक निर्माण नहीं हो सका है, यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिये भूमि चिन्हित कर भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?