क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत बिहिया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिहिया में चिकित्सकों ए० एन० एम०, जी० एन० एम०, नर्सों, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के पद रिक्त रहने केे कारण उक्त स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 आपातकालीन सेवा, प्रसव सेवा, जांच एवं उपचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससे ग्रामीणों एवं गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ रहा है ;यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त रिक्त पदों को भरने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?