क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करें किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत रफीगंज प्रखंड में अवस्थित रेफरल अस्पताल, रफीगंज में चिकित्सकों के स्वीकृत बल 14 के विरूद्व में मात्र 3 चिकित्सक ही प्रतिनियुक्त हैं,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में रेफरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्ट तथा एक्स-रे टेक्निशियन का पद रिक्त रहने के कारण ईलाज के साथ अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन का लाभ मरीजों को प्राप्त नहीं हो रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त रेफरल अस्पताल में अनुमान्य सुविधओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्ट एवं एक्स-रे टेक्निशियन की प्रतिनियुक्त कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?