क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत नगरनौसा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत गोराईपुर बल्बा के ग्राम चिस्तीपुर में स्वा0 उपकेन्द्र किराये के मकान में संचालित है,2. क्या यह बात भी सही है ग्राम चिस्तीपुर में स्वा0 उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन ग्राम चिस्तीपुर के सटे ग्राम मुषहरी में खाता नं0-62, 79 खेसरा नं0-285, 284 कुल रकवा 25 डी0 जमीन अस्पताल बनाने हेतु मननीय राज्यपाल बिहार के नाम से निबंधित है, जिसका निबंधित दान पत्र सं0-8633 है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार ग्राम मुषहरी में अस्पताल के नाम से उपलब्ध जमीन पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र, चिस्तीपुर का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?