क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड नरपतगंज के स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना नहीं होने के कारण महिला मरीजों को ईलाज कराने में काफी दिक्कत होती है,यदि हाँ, तो क्या सरकार नरपतगंज स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना कराने का विचार करती है हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?