Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1914Starred Question Listed

जिला का विस्तार कराना

श्रीमती श्‍वेता गुप्ता (22) ( शिवहर) सामान्य प्रशासन विभाग 23 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलानेे की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला बिहार का सबसे छोटा एवं अत्यंत पिछड़ा जिला है, जहां दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय सामाजिक-आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हैं, बावजूद इसके जिले को सच्चर कमेटी की अनुशंसाओं तथा नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची का लाभ नहीं मिल पा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा शिवहर जिले के विस्तार हेतु प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया था, जिसमें शिवहर लोकसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों को शामिल करने की बात कही गई थी;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उस प्रस्ताव वर्तमान स्थिति के अनुसार शिवहर जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इसके प्रशासनिक विस्तार पर गंभीरता से अमल करने का इच्छा रखती है,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 फरवरी 2026
Member
श्रीमती श्‍वेता गुप्ता (22) ( शिवहर)
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
SHWETA GUPTA (22)
SHWETA GUPTA (22)
Council of MinistersFirst-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Shivhar - Shivhar (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Nagar Nigam Sitamarhi, Ward No- 23 Old, 14 New, Ring Dam, Post Office+PS+District-Sitamarhi