क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय ने वर्ष २०२३ मई में राज्य के सभी मध्य ,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इन्सीनरेटर लगाने का आदेश दिया था;2. क्या यह बात सही है कि परसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गतअधिकांश विद्यालयों मे आज तक ये मशीने स्थापित नहीं की गयीं हैं ,जिससे छात्राओं को स्वास्थ्य और शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार परसा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों मे मशीने कब तक लगवाना चाहती है, नहीं तो क्यों?