क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि समाज कल्याण विभाग में लोक उपक्रम/निगम/ बोर्ड में कार्यरत कर्मियों को आई0सी0डी0एस0 परियोजना प्रबंधन कोषांग में लिपिक एवं परिचारी के रिक्त पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभागीय पत्रांक-7734, दिनांक -21.12.2024 को 98 कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति तिथि से पेंशन एवं अन्य सेवान्त लाभ दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि श्री उपेन्द्र प्रसाद, सेवानिवृत लिपिक को बाल विकास परियोजना कार्यालय, पकरीवरावाँ, नवादा के पत्रांक-163, दिनांक-24.04.2025 द्वारा सेवा सम्पुष्ट कर आई0सी0डी0एस0 निदेशालय, बिहार, पटना को पत्र भेजने के उपरान्त भी पेंशन का लाभ प्रदान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार श्री उपेन्द्र प्रसाद, सेवानिवृत लिपिक को पेंशन देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?