क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट विधान सभा क्षेत्र के मैदानी भागों में नीलगाय, चीतल एवं हिरणों का प्रवास तेजी से बढ़ रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि इन वन्यजीवों के कारण किसानों के फसलों सहित जान-माल का खतरा बढ़ गया है, एवं इन वन्य प्राणियों के अचानक सड़क पर आने से अक्सर दुर्घटनाओं में मौत हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मैदानी क्षेत्रों से इन वन्य प्राणियों को पकड़कर, कैमूर पहाडी आश्रयणी क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षित पहुंचाने एवं फसल क्षति सहित दुर्घटनाओं को रोकने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं,तो क्यो ?