Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2111Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०)) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि विभागीय आदेश संख्या-40, दिनांक-05.02.2026 द्वारा वनों के क्षेत्र पदाधिकारी की संविदा अवधि विस्तार बैक डेट यानि दिनांक 07.06.2025 से किया गया  है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग से स्वीकृत पदों / रिक्त पदों पर मंत्रिपरिषद् की सहमति प्राप्त है, जो नियुक्ति प्रक्रियाधीन है;3. क्या यह बात सही है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक के विरूद्ध माननीय मंत्री द्वारा कार्रवाई हेतु पीत पत्र जारी होने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है;4.यदि उपर्युक्त  खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त संविदा पर नियुक्ति के संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार के विरूद्ध कार्रवाई कराने तथा संविदा आधारित नियुक्ति तत्काल रद्द कराने का विचार रखती है,  नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०))
Department
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
Ministry
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
MLA Profile
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Banmankhi (SC) - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
02 May 1975
Address
Rashad Post- Rashad Police Station- Banmankhi District- Purnia