क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सहियारा पंचायत के ग्राम -सुगाही (वार्ड नं0 12) में संचालित प्राथमिक विद्यालय काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है; जिसके कारण संचालित प्राथमिक विद्यालय में अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय के नये भवन के निर्माण हेतु विचार रखती है, नहीं तो क्यों?