क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा 2022 से प्रत्येक वर्ष दिसंबर एवं जनवरी के शीतलहरी में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है;2 क्या यह बात सही है कि आवासीय प्रशिक्षण होने के कारण जहां पारिवारिक दायित्वों से जुड़े पुरूष शिक्षकों को अपने बुजूर्ग माता-पिता एवं परिवार की देखभाल में कठिनाई होती है वहीं महिला शिक्षकों, खासकर वैसी महिला शिक्षक जिन्हें एक-दो साल के छोटे बच्चे है, को मजबूरन कड़ाके की ठंड में साथ में रखकर प्रशिक्षण पूरा करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संशोधन कर अनुमंडल प्रखंड स्तर पर विद्यालय अवधि में ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक नहीं तो क्यों?