क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उदाकिशनुगंज अनुमंडल में स्थित एक ही सरकारी हरिहर साह महाविद्यालय है जिसका वर्ग कक्ष जर्जर रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है, तथा कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है, यदि हां तो सरकार उक्त महाविद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?