क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1-क्या यह बात सही है कि सरकार की नई नीति के तहत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जानी हैः2-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के मुरौल प्रखंडान्तर्गत पिलखी पंचायत में पं0 यमुना कार्जी डिग्री महाविद्यालय (अनुदानित) स्थापित है जिसके पास पर्याप्त भूमि एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध हैः3-यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखंड में पं0 यमुना कार्जी डिग्री महाविद्यालय को ही अधिगृहित कर सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?