क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बिहार-झारखण्ड राज्य को जोड़ने वाली NH-133 (E) भागलपुर-हंसडीहा पथ पर आए दिन सड़क दुर्घटनाऐं होते रहती है;2.क्या यह बात सही है कि उपरोक्त पथ पर हुए दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीक में अस्पताल नहीं रहने के कारण ईलाज हेतु भागलपुर ले जाने के क्रम में अधिकतर लोगों की मृत्यु हो जाती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार NH-133 (E) पर खैरा में रिक्त पड़े सरकारी जमीन जिसका खाता नं0-114, खेसरा नं0-337, थाना नं0-411, मौजा-खिड्डी, रकबा-8.32 एकड़ है, पर Trauma Centre बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक ,नहीं तो क्यों?