क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकानाथ उच्च विद्यालय, महिला शिल्प कला भवन उच्च विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों के भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं जिसके कारण भवनों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है; यदि हाँ तो सरकार जर्जर विद्यालय भवनों के शीघ्र जीर्णोद्धार के साथ चहारदीवारी निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?