क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की एक मात्र बस सेवा आरा से डिहरी होते हुए रोहतास जिला तक संचालित हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि नासरीगंज, डिहरी एक पुराना व्यवसायिक स्थान है, फिर भी पटना से नासरीगंज होते हुए डिहरी तक एक भी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पटना वाया-नासरीगंज होते हुए डिहरी तक की बस सेवा संचालित कराने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?