क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत गोपालगंज विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत सारण तटबंध 120 किमी से 153 किमी तक लगभग 33 किमी सडक विगत 5-6 वर्षों से जीर्णशीर्णोवस्था में होने के कारण अक्सर आकस्मिक दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे दर्जनों पंचायत के वासियों सहित आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त सडक का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?