क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के काटी प्रखंड अन्तर्गत एन0एच0-28 भाया बैरिया रेलवे गुमटी होते हुए दामोदरपुर पी0डब्लू0डी0 तक सड़क की लम्बाई 1.000 कि0मी0 है, यह सड़क बहुत ही जर्जर है, सड़क खराब होने से आये दिन दुर्घटनाए घटित होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को नये सिरे से कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?