क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तर का कार्यालय के पत्रांक 2304 दिनांक 0510.2023 द्वारा मुजफ्फरपुर जिला के पुराना मोतीहारी रोड में 2.80 कि०मी० से 7.80 कि०मी० तक खराब सड़क को मरम्मत कराने का प्राक्कलन सरकार द्वारा दिया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित पथ में प्राक्कलन के बावजूद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, तथा मुख्य सड़क खराब पड़ा है;3. यदि उपरोक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित पथ को रिलिज किये गए प्राक्कलन राशि से पुनः बनाने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं, तो क्यों?