क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत स्थापित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गापुर में चैकिया पहाड़पुर, भवानीपुर खट्टी और दुर्गापुर पंचायतों के लगभग 40 हजार लोग इलाज कराते हैं, लेकिन वहाँ आयुष चिकित्सक पदस्थापित हैं, उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को दवा नहीं मिलती है, सूई दवाइयों के लिए चिकित्सक मरीजों से अलग से पैसे लेते हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र में एम.बी.बी.एस. डाक्टर की पदस्थापना और मुफ्त सूई दवा के प्रबन्ध का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?