क्या मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने के कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत संत कारू खिरहर संग्रहालय का भवन काफी जर्जर है तथा इसकी सुरक्षा भी पर्याप्त नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा उक्त संग्रहालय के निर्माण का प्रस्ताव लिया गया था तथा इसका प्राक्कलन तैयार करते हुए भूमि हस्तांतरण से सम्बंधित सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण करवा ली गई हैं, किन्तु अभी तक निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग द्वारा नहीं दी गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त संग्रहालय का निर्माण करवाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?