क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत धुरियाही पंचायत में बुढ़िया टीकर वार्ड संख्या-05, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-151, वार्ड संख्या-04, वार्ड संख्या-06, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-40, वार्ड संख्या-02, शाहपुर तिरासी टोला, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-150 भवनहीन हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन बनवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?