क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्त्ता द्वारा अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार को अपने पत्रांक 803 दिनांक- 12.12.2024 द्वारा मधुबनी जिलांतर्गत रहिका प्रखंड के अंतर्गत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंध्न कार्यक्रम के तहत कुल 22 सड़कों के निर्माण हेतु अनुशंसा की गयी परन्तु अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, यदि हॉं, तो सरकार उक्त अनुशंसित पथों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?