क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1) क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत बैदा पंचायत में भरतकोल वार्ड संख्या-14 में तारिकुल के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतकोल होते हुए जमीरूल के खेत तक पक्की सड़क के अभाव में छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?