Back to Legislative Questions Repository
Q.No 233Starred Question Listed

सिंचाई हेतु पानी

मो॰ नेहालउद्दीन (224) (रफीगंज) लघु जल संसाधन 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत प्रखण्ड मदनपुर के ग्राम पंचायत दधपी के कोसडिहरा, रसलपुर, खेसर, सुकन विगहा, बहलोला, इत्यादि ग्राम में सिंचाई हेतु पानी का साधन नहीं रहने से किसानों को सिंचाई करने में कठिनाई होती है एवं मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं उपलब्ध हो पाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त  पंचायत के तालाब बिल्कुल सुखा पड़ा है एवं भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है जिससे पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या  सरकार उक्त ग्राम पंचायत दधपी के उपरोक्त ग्रामों में कबतक सिंचाई हेतु पानी आपूर्ति करने  की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
मो॰ नेहालउद्दीन (224) (रफीगंज)
Department
लघु जल संसाधन
Ministry
लघु जल संसाधन
MLA Profile
Nehaluddin (224)
Nehaluddin (224)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Rafiganj - Aurangabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Feb 1952