क्या मंत्री , जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर प्रखंड में कोसी नदी के किनारे स्थित कहारपुर गाँव नदी के कटाव से धीरे-धीरे नदी में विलिन हो रहा है, जिसमे गाव के उच्च विद्यालय एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र कोसी नदी में विलिन हो चुका है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त गाँव को कोसी नदी के कटाव से बचाने के लिए कबतक कटाव रोधी कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं , तो क्यों ?