क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधा न सभा क्षेत्र के बाबूबरही प्रखण्ड के कुल्हड़िया पंचायत के कुल्हड़िया ग्राम में वार्ड-08 एवं वार्ड-09 में दिधीया तालाब अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि कुल्हड़िया पंचायत में खाता संख्या-396, खेसरा-1205, रकवा-11 बिगहा 11 कट्ठा एवं 8 धुर सरकारी जमीन उपलब्ध् है साथ ही उक्त तालाब को अमृत सरोवर के प्रक्रिया की सारी अर्हत्ता को पूर्ण करता है परन्तु आजतक उक्त तालाब को अमृत सरोवर में चयन नहीं किया गया है;3. क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा सभी ग्रामीण जिलों में कम से कम 75 अमृत सरोवर निर्माण करने का लक्ष्य है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कुल्हड़िया पंचायत के कुल्हड़िया ग्राम में वार्ड-08 एवं वार्ड-09 में दिधीया तालाब को अमृत सरोवर में चयन करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?