क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार पथ प्रमंडल अन्तर्गत एस0एच0-77 नरहैया से शरीफगंज पथ में जल-जमाव वाले स्थलों का पुनरीक्षण प्राक्कलन विभाग को दो वर्ष पूर्व समर्पित करने के बावजूद विभाग द्वारा इसकी स्वीकृति नहीं देने के कारण जल-जमाव की स्थिति बनी रहती है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त पथ में जल-जमाव को कबतक दूर करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?