क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत लखनपुर पंचायत में महानन्दा बांध बैरिया ढाला पूरव से महानन्दा साधुबाबा घाट तक 1.5 कि0मी0 पक्की सड़क के निर्माण नहीं होने से पहाड़पुर, बैरिया, तैय्यबपुर, बेलगच्छी, जियामारी, भकुरिया गाँव के लगभग 10 हजार आबादी लाभान्वित नहीं हो पाती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के निर्माण का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?