क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि वर्ष 2012 में गोगरी से हरिणमार-झौवा बहियार पथ निर्माण के समय बनाए गए पुल के लिए अधिकृत जमीन का मुआवजा सरकार के द्वारा किसानों को आज तक नहीं दिया गया है, जिसके कारण किसानों में उदासीनता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त अधिकृत जमीन का मुआवजा कबतक किसानों को देने का विचार रखती है, नहीं, तो, क्यों ?