क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत गुरारू प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण नही किया गया है, जिसके कारण पशुओं के इलाज के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त प्रथम वर्गीय पशु-चिकित्सालय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है,हाँ कब तक, नही तो, क्यों?