क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल के अंतर्गत रजाकपुर, गढ़पुरा, बखरी और तेतरी में स्थित पशु चिकित्सालय जर्जर हो गया है, जिसके कारण पशुपालक किसानों को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त खंड में वर्णित चिकित्सालयों का जीर्णोद्धार करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?