क्या मंत्री , पशु मत्सय संसाध्न विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल अन्तर्गत किशनपुर एवं पिपरा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पशु अस्पताल नहीं रहने के कारण पशुपालकों को कापफी कठिनाई होती है, जबकि आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय 2 के अन्तर्गत पशुपालकों के द्वारा पशु चिकित्सा सेवा की सुविध प्रदान करने की योजना है, प्रश्नकर्ता सदस्य स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना पिछले एक वर्ष से देते आ रहे है, यदि हॉ, तो सरकार पंचायत स्तर पर पशुअस्पताल कबतक खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?