क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1-क्या यह बात सही है कि स्वा० विभाग की अधिसूचना संख्या 1773(2)दिनांक 14-12-20 द्वारा बिहार स्वास्थ्य सेवा सम्वर्ग के सामान्य चिकित्सकों को सेवावधि 4 वर्ष पूरी होने पर प्रथम डायनेमिक ए० सी० पी० का लाभ दिया जाना है,2-क्या यह बात सही है कि सितम्बर-अक्टूबर, 2025 में चिकित्सकों के डायनेमिक ए०सी०पी० से संबंधित विभिन्न जिलों द्वारा विहित प्रपत्र में भेजे गये सैंकड़ों आवेदन मुख्यालय में लंबित है,3-यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शीघ्र प्रोन्नति समिति की बैठक तय कर उक्त चिकित्सकों को डायनेमिक ए०सी०पी० से संबंधित विभाग में लंबित आवेदनों का निष्पादन कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?