क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के ऐफनी पंचायत के अधीन ग्राम लटकाना है जहाँ पशु अस्पताल का निर्माण नहीं कराया गया है,जिसके कारण पशुपालकों को पशुओ के इलाज हेतु 10-15 कि०मी० की दूरी तय कर जिला मुख्यालय अथवा अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है जिससे कठिनाई होती है, जबकि उक्त ग्राम में सरकारी भूमि भी उपलब्ध है तथा प्रश्नकर्ता सदस्य के पत्रांक-16/2025, दिनांक-08.01.2025 द्वारा भी विभागीय मंत्री को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ; हाँ,तो सरकार वर्णित स्थान पर नये पशु अस्पताल निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?