क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरौत का भवन वर्षों पूर्व बनकर तैयार है किन्तु इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 24 x 7 सेवा अभी भी नहीं मिल रहा है,जिस कारण आम जन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार जनहित में उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध् कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?