क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुख्य सचिव के पत्रांक 869 दिनांक 11.9.2006 द्वारा सभी विभागों को आदेश निर्गत है कि माननीय विधानमंडल के सदस्यों द्वारा पत्र लिखे जाने पर 15 दिनों के अंदर उसकी प्राप्ति और एक माह के अंदर उस पर की गयी कार्रवाई से संबंधित माननीय सदस्य को अवगत कराया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा पत्रांक 121 आ0 प0 दिनांक 30.10.2024 द्वारा अधीक्षक, पीएमसीएच,पटना को पांच बिंदुओं पर सूचना हेतु पत्र लिखा गया परंतु अभी तक कोई भी सूचना प्रश्नकर्ता को उपलब्ध नहीं करायी गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मुख्य सचिव के पत्र का उल्लंघन करने के विरूद्ध अधीक्षक,पीएमसीएच के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक नहीं तो क्यों?