क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचदेवरी मे सर्पदंश का दवा अनुपलब्ध रहने के कारण पीड़ित मरीज बाहर से महँगी दवा खरीदने को मजबूर है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे सर्पदंश का दवा उपलब्ध कराने का विचार रखती है। नही तो क्यो ?