क्या मंत्री , लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवानीपुर देसरी के सैदपुर और टहसुर के बीच चांनन नदी पर पुल नहीं है ;2.क्या यह बात सही है कि नदी के दोनों तरफ सड़क बना हुआ परन्तु पुल नहीं रहने के कारण लगभग लाखों की आबादी को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है साथ ही 03 किलोमीटर दूरी के एवज में 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय करना पड़ता है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार उक्त चांनन नदी पर पुल का निर्माण करवाने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?