क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं0- 09 में स्वास्थ्य उपकेन्द्र तक पहुँचने के लिए वर्तमान में कोई रास्ता नहीं है एवं उपकेन्द्र के चारों ओर गंदा पानी जमा हुआ है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक स्वास्थ्य उपकेन्द्र के लिए पहुँच पथ का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?