क्या मंत्री , निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही हे कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधन सभा क्षेत्रा के बाबूबरही प्रखण्ड के पंचायत वेला के गोविन्दपुर मुशहरी का बूथ 03 से 04 किलोमीटर दूर देबरा ग्राम में पड़ता है जिसके कारण ग्रामीणों को कापफी परेशानी होती है साथ ही दूरी के कारण कई लोग वोट देने से वंचित रह जाते हैं, यदि तो सरकार कब तक उक्त बूथ को गोविन्दपुर मुशहरी सामुदायिक भवनस्थान्तरित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?