क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखंड फतूहा के ग्राम गोविंदपुर इमली तल, में वर्क्फ बोर्ड की भूमि पर निर्मित मदरसा, इमामबाढ़ा, मस्जिद एवं कब्रिस्तान की भूमि है जिसका खाता न0 128 एवं 130 खेसरा न0 199,219 एवं 217 कुल रकवा क्रमशः 2 डिस्मिल, 12 डिस्मल एवं 21 (35 डिस्मिल) थाना नं0 16 है, जिसका असमाजिक तत्वों के द्वारा जमीन पर अवैध् कब्जा एवं अतिक्रमण किया जा रहा है, जबकि यह जमीन दरगाह वफ्क स्टेट नं0- BRPT0969 बिहार सुन्नी वक्फ बोड से 29.07.1959 से रजिस्ट्रर्ड है; यदि हां, तो सरकार उक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाकर दोषियों पर कार्रवाई कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?