क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिलान्तर्गत बथनाहा विधानसभा के सोनबरसा प्रखण्ड के भूतही पंचायत में भूतही चौक से रैन तक (01 कि0मी0) सड़क एवं पुल जो गोनाही विशनपुर को जोड़ता है के निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता एवं ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क संग पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?