क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूरे सीतामढ़ी जिला में बाल संरक्षण ईकाई के तहत स्पॉन्सरशिप योजना में पूर्व से स्वीकृत आवेदकों को एक वर्ष से राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण स्वीकृत आवेदकों के असहाय परिवारों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त आवेदकों को राशि का भुगतान करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?